फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दोफाड़ से हरसीला तक तीन लाख से सुधरेगी पैदल रास्ते की दशा

Thu, 04 Dec 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जंगल से पैदल आवाजाही और जरूरी कार्यों के लिए जंगल जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। वन विभाग ने वन क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पैदल बटिया की मरम्मत की कवायद शुरू कर दी है। कपकोट रेंज के दोफाड़ से हरसीला तक तीन लाख रुपये की लागत से पैदल बटिया की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के लिए वन विभाग ने तीन लाख रुपये की लागत तय की है। यह बटिया क्षेत्र के लोगों के लिए दैनिक आवागमन और वनोपज लाने-ले जाने का प्रमुख जरिया है। रास्ते की खराब हालत के कारण लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। फायर सीजन में वनाग्नि को नियंत्रित करने के लिए बदहाल बटिया से वनकर्मियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बटिया की मरम्मत होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। जंगल से पैदल आवागमन करने और फायर सीजन में आग पर काबू पाने के लिए भी सहूलियत होगी। कपकोट के रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि बटिया की मरम्मत के लिए निविदा जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें