बागेश्वर के जिला कार्यालय में मुआवजे की मांग को प्रदर्शन करते ग्रामीण और कांग्रेसी। संवाद न्यूज
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। खबडोली के ग्रामीण का मकान आठ महीने पहले लगी आग में जल गया था। तब से लेकर ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर दर-दर भटक रहा है। बुधवार को ग्रामीण ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। जल्द मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने बताया कि ग्रामीण गिरीश राम का चार कमरों का मकान पिछले वर्ष जून में आग में जल गया था। आग से गिरीश को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वह मुआवजे के लिए भटक रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गिरीश के परिवार में आठ लोग हैं। मुआवजा न मिलने की वजह से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने जल्द मुआवजा देने की मांग की है। इस मौके पर राजा पांडेय, प्रकाश उपाध्याय आदि थे।