एशियन स्कूल ऑफ लर्निंग में अंग्रेजी विषय को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने कहा कि वर्तमान समय के अनुसार युवाओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा की जरूरत है।
उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।
विशिष्ट अतिथि अंग्रेजी प्रवक्ता रघुवीर सिंह कोरंगा ने कहा कि अंग्रेजी वर्तमान समय की जरूरत है। बच्चों को सभी विषयों का ज्ञान होना चाहिए।
एशियन स्कूल के प्रबंधक भुवन बुधानी ने कहा कि इस संस्था में हर साल बच्चों के लिए सेमिनार कराया जाता है। संचालन संजय रावत ने किया। इस अवसर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।