फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धरमघर गई काठगोदाम डिपो की बस खराब, यात्री परेशान

Thu, 10 Oct 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
धरमघर (बागेश्वर)। रोडवेज की खटारा बसें यात्रियों के लिए असुविधा बन रही है। लगातार दूसरे दिन रोडवेज बस यात्रियों को दगा दे गई। खराब बस की मरम्मत में नौ घंटे का समय लगने के कारण यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य को जाना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को धरमघर से कांडा होकर दिल्ली जाने वाली बस धरमघर स्टेशन से सुबह सवा सात बजे छह यात्रियों को लेकर बागेश्वर के लिए रवाना हुई। बस करीब तीन किमी दूर पहुंची ही थी कि खराब हो गई। बस खराब होने से वहां 11 बजे तक जाम लगा रहा। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालक ने बस को किनारे लगाने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
चालक ने कोटमन्या से मैकेनिक बुलाया। पता चला कि बस के ऑयल पाइप में हल्का छेद होने से एयर प्रेशर पर असर पड़ा है। उसने हल्की मरम्मत के बाद बस को सड़क किनारे लगाया। करीब नौ घंटे बाद बस की मरम्मत हो सकी। ठीक होने के बाद बस को वापस धरमघर ले जाया गया है। इधर, रोडवेज डिपो के इंचार्ज अनिल सिंह ने बताया कि खराब हुई बस काठगोदाम डिपो की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें