फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊंनी काव्य संग्रह कधै, सोमनाथ गाथा का विमोचन

Tue, 25 Oct 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। 
विज्ञापन
बागेश्वर में किताब का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। साहित्यकार मोहन जोशी के काव्य संग्रह कधै, अमर क्रांतिकारी, परमवीर सोमनाथ गाथा का विमोचन वरिष्ठ साहित्यकार एवं पहरू के संपादक हयात सिंह रावत ने एक समारोह में किया। आदर्श ज्ञानार्जन विद्यालय गरुड़ में विमोचन समारोह में डॉ. रावत ने कहा कि कुमाऊंनी भाषा के संरक्षण, संवर्द्धन के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन


बोली, भाषाओं पर मंडराते संकट पर चिंता जताई। कवियों द्वारा काव्य पाठ किया। समारोह में डॉ. हेम चंद्र दुबे उत्तर, गोपाल कृष्ण जोशी, मनोज खोलिया, किशन मलड़ा, जीवन दोसाद, काव्य संग्रह के रचनाकार मोहन जोशी, बच्ची गिरी, हरी दत्त जोशी, अधिवक्ता डीके जोशी आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कपिलेश भोज ने की जबकि संचालन सीएस बड़सीला ने किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें