फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका में युवा स्वर स्मारिका का विमोचन

Wed, 24 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका बागेश्वर में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राजीव निगम की ओर से प्रकाशित स्मारिका के द्वितीय अंक का नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने विमोचन किया।
विज्ञापन


इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने उत्कृष्ट स्वयंसेवी गणेश चंद्र, करन सिंह डंगवाल, योगेश सिंह, विजय कुमार, बसंत प्रकाश सिंह, नीरज गड़िया, दर्शन सिंह, बलवंत बिष्ट, सुनील कुमार, सागर चंद्र, भुवन चंद्र आर्या, विजय सिंह कनवाल सहित 20 स्वयंसेवियों को सम्मानित किया।

स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके अलावा विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्रों को समारोह पूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम में सीईओ आरसी आर्य, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमारी तेवाड़ी और डीईओ (माध्यमिक) जगमोहन सोनी, जिला समन्वयक भीम सिंह कोरंगा, महिपाल सिंह डसीला, मयंक जोशी, मनोज कांडपाल, नीलम कार्की, सीमा, दयाचंद, दीप चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें