रीमा क्षेत्र के उद्यमस्थल में स्थित अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक का यूपीएस 10 दिन बीतने के बाद भी नहीं सुधरा है। इसको लेकर ग्राहकों में बैंक प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है। उद्यमस्थल में स्थित अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक का यूपीएस 10 दिन पूर्व खराब हो गया था। तब से कंप्यूटरों का संचालन नहीं होने से सारे काम ठप पड़े हुए हैं।
लेनदेन नहीं होने से बैंक के एक हजार से अधिक ग्राहक परेशान हैं। लेनदेन की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से ग्राहकों या तो ग्राहकों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है या फिर बिना काम के घरों को लौटना पड़ रहा है। बैंक के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी यूपीएस का सुधार नहीं किया गया है। इससे ग्राहकों में नाराजगी व्याप्त है। शंकर सिंह, भूपाल सिंह, गोपाल सिंह, बलवंत सिंह, युवराज सिंह, सुंदर सिंह, गणेश सिंह, राजेंद्र आदि लोगों ने शीघ्र खराब यूपीएस का सुधार करने की मांग की है।