फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

Fri, 04 Nov 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिक रामकिशन के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी और पूर्व सैनिक के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार का विरोध किया है। इसके लिए उन्होंने शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर तहसील में गिरफ्तारी दी। 
विज्ञापन


कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण के नेतृत्व में तहसील में आयोजित एक सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिक रामकिशन द्वारा खुदकुशी करने के बाद उनके परिजनों से मिलने जा रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार करना निंदनीय है।

कहा कि सैनिकों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक तरीके से की गई। पूर्व सैनिक रामकिशन के परिजनों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इनमें विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र, सुनील चन्याल, कैलाश आर्या, सुर्यभानु, भुवन चंद्र, हरीश कुमार, भूपेश गढ़िया, संजय कुमार, महेंद्र, मनोज, नवीन, कपिल, नरेंद्र राम, सूरज कुमार, रोशन लाल आदि कांग्रेसी शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें