दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब ने यहां आयोजित कार्यक्रम में वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। क्लब के अध्यक्ष प्रेम पुरी गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को ओपन महिला पुरुष क्रॉसकंट्री दौड़ प्रतियोगिता, 15 से 25 सितंबर तक स्कूल स्तर दो दिनी जूनियर, सीनियर वर्ग में दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूूद, गोलाफेंक, चक्काफेंक, रस्साकशी, कबड्डी, खो-खो, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, 15 से 25 अक्तूबर तक दो दिनी ओपन खेल कबड्डी प्रतियोगिता जबकि 15 से 25 नवंबर तक तीन दिनी दानपुर वैली वॉलीबाल चैंपियनशिप होगी। उन्होंने प्रतिभागियों को अभी से तैयारी में जुटने को कहा। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक कैप्टन जोगा राम, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नंदन कपकोटी, मॉडल राइंका कपकोट के प्रधानाचार्य एमसी उप्रेती, इंटर कॉलेज असों के प्रधानाचार्य आरसी टम्टा समेत क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।