गरुड़ (बागेश्वर)। जन शिक्षण संस्थान की ओर से स्यालटीट में लगे एक माह का फल और शाकभाजी का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। समापन में संस्थान की सह कार्यक्रम अधिकारी चंद नेगी ने महिलाओं से प्रशिक्षण को स्वरोजगार से जोड़ने को कहा। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण के दौरान सीखे अनुभवों को अपने गांव की हर महिला तक पहुंचाने को कहा। संस्थान के प्रशिक्षक ओपी ने महिलाओं को सब्जी संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।