फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मी में तहसीलदार से आंदोलनकारियों की वार्ता बेनतीजा

Wed, 24 Feb 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मी गांव की समस्याओं को लेकर महिलाओं का क्रमिक अनशन मंगलवार सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर पहली बार पहुंचे तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने आंदोलनकारियों से लंबी वार्ता की।
विज्ञापन


तहसीलदार ने आश्वस्त किया कि उन्हें कपकोट-कर्मी सड़क निर्माण में कटी भूमि का मुआवजा शीघ्र दिलाया जाएगा जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने आंदोलनकारियों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की, लेकिन आंदोलनकारियों ने समस्याओं का समाधान हुए बगैर पीछे नहीं हटने की बात कही।

 पंचायत घर में धना कर्म्याल, ललिता कर्म्याल, तारा दानू, पुष्पा देवी, नंदी देवी, खष्टी देवी, तारा देवी क्रमिक अनशन पर बैठीं। दोबाड़ के प्रधान मदन सिंह की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव में पीने के पानी, दूरसंचार सेवा और सड़क की बदहाली ठीक करने के लिए कुछ नहीं हो रहा है जबकि सूखे से तबाह हुई फसलों का आज तक मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने मांगेें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा। वहां स्वरूप सिंह कर्म्याल, नारायण सिंह कर्म्याललक्ष्मण सिंह, पुष्कर सिंह, धाम सिंह, पुष्कर सिंह, गंगा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें