नाबालिग से दुराचार का आरोपी दर्शन कुमार गिरफ्तार।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
14 दिसंबर को एक व्यक्ति ने कांडा थाने में तहरीर दी थी, जिसमें कहा गया था 13 दिसंबर को उनकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से चली गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान 15 दिसंबर को वादी ने थाने आकर सूचना दी कि सिमकूना गांव निवासी दर्शन कुमार उर्फ पहलवान उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के 161 सीआरपीसी में बयान लिए गए।
मामला धारा 363, 366, 376 और पॅाक्सो एक्ट में दर्ज किया गया। उपनिरीक्षक मीना रावत ने मामले की विवेचना की। आरोपी की गिरफ्तारी को एसपी ने तकनीकी टीम गठित करने के निर्देश दिए। सीओ कपकोट के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष खुशवंत के नेतृत्व में टीम ने वांछित आरोपी दर्शन कुमार पुत्र धनी राम को सिमकूना रोड पर घटबड़िया मंदिर के समीप से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। टीम में उपनिरीक्षक प्रह्लाद सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल हैं।