फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में बच्चों बनाई 51 फीट लंबी राखी

Wed, 17 Aug 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
एंजिल्स एकेडमी कपकोट में 51 फीट राखी के साथ बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बुधवार को कई स्कूलों में बच्चों की राखी बनाओ प्रतियोगिता हुुई। एंजल्स एकेेडमी कपकोट के बच्चों ने 51 फीट लंबी राखी तैयार कर सैनिक भाइयों को भेंट की। 
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल चौरासि में आयोजित राखी बनाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वैशाली, मीनाक्षी, विनीता, लता और कल्पना ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग में पावनी, दिया, लक्ष्मी और हर्षिता ने अपने ग्रुप में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता तारा शंकर के संयोजकत्व में हुई। दिव्या उपाध्याय, पूजा गुरुरानी, दीपा तिवारी, कविता जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य रणजीत भंडारी ने बच्चों की सराहना की। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में हुई कक्षा एक से सात तक के बच्चों की राखी बनाओ प्रतियोगिता में हिमांशु रावत, जयमाला, जिग्याशु, शैलेश रावत, रियान अहमद और दीक्षा ने पहला स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ललित मोहन जोशी ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताया। प्रबंधक उमेश चंद्र जोशी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। 
उधर एजंल्स एकेडमी कपकोट के बच्चों ने सैनिक भाईयों के लिए 51 फीट लंबी मनमोहक राखी तैयार की। बच्चों ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर डीडी पंत को भेंट की।  राखी बनवाने में शिक्षिका गढ़िया ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। प्रबंधक भारत कोरंगा, सचिव कमला गढ़िया ओर प्रधानाचार्य बीसी पंत ने कहा कि बच्चों द्वारा चलाई गई यह मुहिम आगेेेे भी जारी रहेगी। इधर बाजारों में राखी खरीदने वालों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें