फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को फूल भेंटकर बोले, थैंक्यू कोरोना वारियर्स

विज्ञापन
बागेश्वर के कठपुड़ियाछीना में पुलिस कर्मियों का फूल देकर स्वागत करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/पिथौरागढ़। कठपुड़ियाछीना(बागेश्वर) के लोगों ने पुलिस के सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें फूल भेंट कर सम्मानित किया। कोरोना से निपटने में तत्परता से अपना फर्ज निभाने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। इसके लिए पुलिस ने उनका आभार प्रकट किया। सोमवार भाजपा नेता महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट सहित कई कार्यकर्ताओं और लोगों ने थाना कोतवाली पहुंचकर उन पर फूल बरसाए। उन्होंने कहा पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। इसलिए उनका मनोबल बढ़ाना जरूरी है।
-
कोरोना वीर : डॉ. अमित आनंद अस्पताल के साथ क्वारंटीन में दे रहे ड्यूटी
बागेश्वर। संकट की इस घड़ी में चिकित्सकों पर अहम जिम्मेदारी आ गई है। वे इसका बखूबी निर्वहन भी कर रहे हैं। जिले के धारीबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉ. अमित आनंद अस्पताल में मरीजों को देखने के साथ ही छह घंटे जिला मुख्यालय के संस्थागत क्वारंटीन में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बताते हैं कि 24 मार्च से संस्थागत क्वारंटीन में उनकी ड्यूटी लगी है। वह सुबह और दोपहर में दो पालियों में अस्पताल में भी मरीजों को देख रहे हैं। दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक संस्थागत क्वारंटीन में ड्यूटी कर रहे हैं। डॉ. अमित आनंद कहते हैं कि यह समय काफी सावधानी बरतने का है। लोगों को बाजार में मास्क लगाकर निकलना चाहिए। लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करना चाहिए। सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

-
सीमा पर 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं फार्मासिस्ट रावत
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट हरीश चंद्र सिंह रावत जहां लोगों की जांच कर रहे हैं वहीं उन्हें कोरोना के प्रति सजग भी कर रहे हैं। वह अस्पताल के साथ ही 24 घंटे आपातकालीन ड्यूटी भी कर रहे हैं।
कोरोना वायरस के फैलने के बाद रावत ने 27 जनवरी से लगातार झूलापुल पर स्क्रीनिंग, क्वारंटीन रिलीफ कैंप तालेश्वर, जीआईसी, बनाड़ा, रज्यूड़ा में नियमित रूप से नेपाली मजदूरों की जांच की। साथ ही अन्य राज्यों से आए होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों को भी नियमित रूप से देखरेख कर रहे हैं। उनकी बेटी कोटा में पढ़ाई कर रही है। उसकी तबियत खराब होने पर उन्होंने पत्नी को उसे लेने कोटा भेजा। लॉकडाउन के चलते अब पत्नी भी वहीं फंस गई है। उनके बुजुर्ग पिता 27 मार्च से परिवार को कोटा से लाने के लिए अनुमति लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। संवाद
-
बच्चों से दूर रहते हुए मुस्तैदी से सेवाएं दे रहे हैं डॉ. रखोलिया
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया कोरोना योद्धा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. रखोलिया जहां अस्पताल में आपात स्थिति में आने वाली गर्भवती महिलाओं, लोगों के अल्ट्रासाउंड कर उन्हें राहत दे रहे हैं। वह लोहाघाट के क्वारंटीन समेत राहत शिविरों में रखे गए विभिन्न राज्यों के मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। सोमवार को डॉ. रखोलिया नेे जहां 15-20 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए वहीं क्वारंटीन में रखे गए करीब 10 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनकी धर्मपत्नी डॉ. रितु रखोलिया एसटीएच हल्द्वानी में रोगियों का उपचार कर रही हैं। डॉ. रखोलिया के बच्चे फोन पर पापा से कोरोना को हराकर जल्द उनके पास आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें