बागेश्वर कोतवाली में थाना दिवस पर शिकायत सुनतीं प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा। जिले में आयोजित थाना दिवस पर 15 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। इन समस्याओं का पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया।
थाना दिवस पर कपकोट के क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने कांडा पड़ाव में आयोजित थाना दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी। बागेश्वर कोतवाली में कोतवाली प्रभारी खष्टी बिष्ट ने लोगों की शिकायतें सुनी। उनका निराकरण किया। थाना बैजनाथ, कपकोट, झिरौली और कौसानी में थानाध्यक्षों ने लोगों की शिकायतों को सुना। शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। पुलिस ने इस मौके पर साइबर क्राइम/ऑनलाइन धोखाधड़ी, नशा, महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।