नारायणगूंठ गांव में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।
नवरात्र पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने माता कात्यायिनी की पूजा की। लाल-लाल चुनरी ओड़े आए मैय्या... सहित कई भजन गाए। नगर के पौराणिक बागनाथ मंदिर, भीलेश्वर पर्वत पर मां चंडिका, कांडा पड़ाव के कालिका माता, असों के ग्वल मंदिर, बदियाकोट स्थित मां भगवती के मंदिर और सनगाड़ स्थित श्री श्री 1008 नौलिंग देवता के मंदिर में पूजार्थियों का सुबह से ही तांता लगा रहा।
इधर नगर के मां उल्का मंदिर में आयोजित देवी भागवत कथा सुनने वालों का तांता लगा हुआ। कथा वाचक पंडित गोकुलानंद जोशी ने कहा कि सत्संग से ज्ञान में वृद्धि होती है। पुजारी बसंत बल्लभ पांडे आचार्य ने प्रसाद बांटा।
उधर कांडा के नारायण गांव स्थित देवी मंदिर में देवी भागवत कथा सुनने वालों की खासी भीड़ जुट रही है। वहां कथावाचक पंडित तारा चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी, पार्वती देवी, भगवती देवी आदि थे।