फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातूं-आठूं पर्व पर मंदिरों में रही भीड़

Sun, 19 Aug 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में सातू-आठू का पर्व मनाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सातूं-आठूं का पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। खासकर महिलाओं के बीच पर्व को लेकर व्यापक उत्साह रहा। इस अवसर पर सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन

पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को त्रिजुगी नारायण मंदिर में महिलाओं ने पूजा-पाठ की।

पंडित गणेश दत्त पांडे ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। घर-घर में सातूं-आठूं का पर्व मनाया गया। इस दौरान जीवंती कांडपाल, गीता उपाध्याय, देवकी देवी, रेवती देवी, पार्वती कर्म्याल, मुन्नी तिवारी, भावना तिवारी, पार्वती भंडारी, बसंती कपकोटी आदि थे। 

अटल के निधन पर महोत्सव टला 
इस साल बोहाला में सातूं-आठूं महोत्सव नहीं मनाया जाएगा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल के निधन पर बोहाला में प्रस्तावित महोत्सव अगले साल के लिए टाल दिया गया है। बता दें के पर्व के उपलक्ष्य में बोहाला में रविवार तक महोत्सव का आयोजन किया जाना था। राष्ट्रीय शोक के चलते आयोजन समिति ने महोत्सव टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें