कपकोट में बैठक करते संयुक्त मजिस्ट्रेट।
- फोटो : अमर उजाला
जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से यहां आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा से निपटने के गुर बताए गए। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने कहा कि आपदा आने का कोई निश्चित समय नहीं होता लेकिन इससे होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है।
ब्लॉक सभागार में संयुक्त मजिस्ट्रेट भंडारी ने आपदाकाल में अधिकारियों को टीम भावना से काम करने को कहा। इस काम में युवक और युवती मंगल दल सहयोग जरूरी है। आइआरएस विशेषज्ञ बीबी गणनायक ने आपदा के दौरान खोज बचाव की बारीकियां समझाई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। तहसीलदार मेनपाल सिंह ने कहा आपदा के दौरान किसी प्रकार की हड़बड़ी नहीं दिखानी चाहिए। सूचना मिलते ही तत्परता दिखानी जरूरी होती है। वहां बीएस रावत, भाष्कर जोशी, कवींद्र मेहता, एसआई रमेश भट्ट और देवेंद्र थे। ब्यूरो