फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर तहसीलदार ने किया खनन क्षेत्र का निरीक्षण

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
बागेश्वर। दुग-नाकुरी तहसील के महोली और सुरकाली गांव में लीज क्षेत्र से बाहर खड़िया खनन की शिकायत पर तहसीलदार नवाजिश खलीक के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मंगलवार को खनन क्षेत्र का मुआयना किया।
विज्ञापन

टीम ने ग्रामीणों से भी जानकारी हासिल की। नाकुरी पट्टी के कई गांवों में खड़िया खनन का कारोबार चल रहा है। सुरकाली गांव में स्वीकृत पट्टे पर अवैध रूप से खनन करने और महोली गांव में वन पंचायत की भूमि खोदने के साथ ही पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत ग्रामीणों ने की थी।
ग्रामीणों का कहना था कि खनन के कारण रास्तों के साथ ही गौचर की जमीन को नुकसान पहुंचा है।
जांच के बाद टीम जिला मुख्यालय लौट आई है। जांच में क्या पाया गया, इसका खुलासा नहीं हुआ है। तहसीलदार अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे। डीएम के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें