फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किशोर झुलसा, रेफर

Tue, 14 Mar 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
गांव के ऊपर से गुजरते बिजली के तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को नायल उपाध्याय गांव में 14 वर्षीय किशोर बिजली का करंट लगने से झुलस गया। घायल बच्चे को 108 नंबर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसेेे जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने बच्चे की हालत देखते हुए उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही बताते हुए पीड़ित का मुफ्त इलाज करने और उसे अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार सोमवार सायं करीब छह बजे पटवारी क्षेत्र खुनौली के अंतर्गत नायल उपाध्याय गांव का दिनेश चंद्र (14)  पुत्र पूरन चंद्र पत्ते तोड़ने के लिए घर के समीप तिमुल के पेड़ पर चढ़ा, वहां उसका हाथ पेड़ के ऊपर से गुजर रही बिजली की मेन लाइन के तार पर पड़ गया। करंट लगने से वह झुलसकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे तुरंत 108 नंबर की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उपचार करके उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।

इधर जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि गांव में बिजली के तार कई जगह काफी नीचे तक झुके हैं। पेड़ों की टहनियों की कई सालों की लॉपिंग भी नहीं की गई। उन्होंने डीएम से पीड़ित का मुफ्त इलाज कराकर उसे अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में दीपक उप्रेती, नारायण उप्रेती, बसंत उप्रेती, नरेश, शेखर चंद्र उप्रेती, गिरीश उप्रेती, डिगेश उप्रेती, दीप चंद्र उप्रेेती और मुकेश उप्रेती आदि शामिल थे। इधर पीयूसीएल के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र सिंह भंडारी और लाइनमैन लाल सिंह को मौके पर भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट आने पर मुुआवजा तय किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें