फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: घर में फंदे से लटका मिला 17 साल का किशोर, मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर निकला था; जांच में पुलिस

Wed, 09 Apr 2025 05:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

गरुड़ में बैजनाथ थाना क्षेत्र का एक किशोर घर के भीतर पंखे पर फंदा बनाकर लटक गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। किशोर के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
फांसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के गरुड़ में बैजनाथ थाना क्षेत्र का एक किशोर घर के भीतर पंखे पर फंदा बनाकर लटक गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। किशोर के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बैजनाथ निवासी स्पर्श कुमार (17) पुत्र किशोर कुमार निजी विद्यालय में कक्षा 12 में पढ़ता था। बुधवार की सुबह वह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर जाने की कहकर घर से बाहर की तरफ गया था। करीब एक घंटे बाद भी वह नहीं लौटा तो परिजन उसके कमरे में गए। किशोर वहां पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने तत्काल बैजनाथ पुलिस को इसकी सूचना दी गई। एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी पुलिस टीम को लेकर मौके पर गए। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार किशोर रोजाना मॉर्निंग वाॅक पर जाता था। सुबह जब स्कूल का समय होने पर भी वह नहीं दिखा तो तब परिजनों ने खोजबीन की। तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आत्महत्या करने के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें