फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती घाटी में तेुंदए का आतंक

Fri, 17 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
तेंदुअा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 गोमती घाटी के पिंगलों सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुओं को शीघ्र पिंजरे में कैद करने की मांग की है। 
विज्ञापन

गोमती घाटी के पिंगलों, मैगड़ीस्टेट, रौल्याणा, अगरकोट, छत्यानी, जवड़ास्टेट, लोहागढ़ी, तिमुलपानी, सिमार आदि गांवों में तेंदुओं ने आतंक मचा रखा है।
 रौल्याणा के नरेंद्र गिरी, जिला पंचायत सदस्य नंदी भंडारी ने बताया कि तेंदुआ क्षेत्र में कई दिनों से दिख रहा है। तेंदुआ एक सप्ताह के अंदर घाटी में तीन बकरियों को निवाला बना चुका है। पिंगलों के रौल्याणा ने के नरेंद्र गिरी ने बताया कि तेंदुआ दिन में भी आबादी में दिख रहा है। उधर, अणां और पचना गांव के ग्रामीण भी तेंदुए के आतंक से परेशान है। वन पंचायत अणां के सरपंच  दलीप सिंह रावत ने बताया कि तेंदुआ अणां के वन पंचायत दिन में कई दिनों से दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें