प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई की बैठक में 55 वर्ष की आयु से ऊपर के शिक्षकों के बगैर विकल्प पत्र के अनिवार्य स्थानांतरण करने पर रोष जताया गया।
ब्लाक अध्यक्ष दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने अधिक उम्र वाले कई शिक्षकों के बगैर विकल्प पत्र के ही स्थानांतरण कर दिए हैं।
दुर्गम क्षेत्र में काम कर रहे शिक्षकों को प्रत्यावेदन के अनुसार ही विद्यालय आवंटित करने की मांग की। सहायक अध्पापकों के प्रधानाध्यापक और जूनियर हाईस्कूल में पदोन्नति नहीं होने पर निराशा जताई।
कई शिक्षकों के जीपीएफ और सर्विस बुक भी नहीं भरी जा रही हैं। लोकसभा निर्वाचन ड्यूटी की धनराशि का शीघ्र भुगतान समेत अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।
बैठक का संचालन ब्लाक महामंत्री राजेंद्र देव ने किया। यहां प्रेम सिंह, महिपाल रावत, विनोद कुमार, कमलेश कुमार पांडे, कुलदीप कम्र्याल, कैलाश पाठक, रंगराज कुंवर और कमल बनकोटी आदि थे।