फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कसार वारियर्स, शैली सेवन , धुआंधार सेवन, एनटीडी ए ने जीते अपने मैच

Sun, 09 Jul 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के रैमजे मैदान में आयोजित योगेश तिवारी मेमोरियल टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में कसार वारियर्स, शैली सेवन, धुआंधार सेवन, एनटीडी ए की टीम ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में नैनी सेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 38 रन बनाए। जवाब में कसार वारियर्स टीम ने तीन विकेट से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शैली सेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 76 रन बनाए। जवाब में नीतिन कम्युनिकेशन की टीम 22 रन बनाकर आउट हो गई। शैली सेवन ने 54 रन से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहरा स्पोर्ट्स सीनियर्स ने 10 ओवर में 65 रन बनाए। जवाब में धुआंधार सेवन की टीम ने तीन विकेट से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एनटीडी ए ने 10 ओवर में 99 रन बनाए। जवाब में नंदादेवी सेवन की टीम 44 रन बनाकर आउट हो गई। एनटीडी ए ने 55 रन से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। करन शैली, सूरज,रोहित भट्ट, मनीष गोस्वामी, आबिद अली ने अंपायर की भूमिका निभाई। गिरीश धवन और पंकज कांडपाल ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। वहां क्लब के अध्यक्ष सौरभ वर्मा, सचिव मुकेश नेगी, संयोजक भुवन तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें