फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डॉक्टर के अभाव में दम तोड़ रही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति

Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डॉक्टर की कमी से पुरातन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति जिले में दम तोड़ रही है। अल्मोड़ा के 14 आयुर्वेदिक अस्पताल में एक भी डॉक्टर तैनात नहीं है। ऐसे में फार्मासिस्ट के भरोसे पूरी व्यवस्था चल रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए आयुर्वेद को बढ़ावा देने की बात की जा रही है लेकिन जिले में स्थापित आयुर्वेदिक अस्पतालों की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जिले में 50 राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। अस्पताल में डाॅक्टर के 50 पद सृजित हैं। 14 अस्पताल डॉक्टर विहीन हैं। आयुर्वेदिक अस्पताल सैंणामानुर, मछोड़, विनायक, वाजन, बरकिंडा, जागेश्वर, दन्या, गैरखेत, नाली, टाना, बसई अगासपुर, बसंतपुर, नगचूलाखाल, उत्तमछानी अस्पताल में तीन वर्षों से आयुर्वेदिक चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। अस्पतालों में दूरस्थ क्षेत्रों से मरीज इलाज कराने आते हैं लेकिन डॉक्टर नहीं होने से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

फार्मासिस्ट नहीं होने पर मरीज लौटते हैं बैरंग
अल्मोड़ा। कई बार फार्मासिस्टों के विभागीय कार्यों के चलते अन्यत्र जाने या फिर अवकाश पर रहने से अस्पताल में इलाज ठप हो जाता है। ऐसे में मरीजों को बैरंग लौटना पड़ता है। इससे उनका समय बर्बाद होता है। आने-जाने में वाहन के व्यय में काफी अधिक पैसे भी खर्च हो जाते हैं। लोगों ने खाली पदों के सापेक्ष डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन


आयुर्वेदिक अस्पतालों में डॉक्टर के पद रिक्त हैं जिसकी जानकारी शासन को प्रेषित की गई है। इन पदों पर नियुक्ति शासन स्तर से ही संभव है। -डॉ. निवेदिता जोशी, जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें