अपनी लंबित मांग को लेकर अशासकीय सहायता प्राप्त जूहा और माध्यमिक इंटर कालेजों के शिक्षणेत्तर संवर्ग के कर्मचारियों का प्रांतीय आह्वान पर यहां चल रहा कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने एक सूत्री मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
जनता इंटर कालेज असों के प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन और शिक्षा विभाग की घोर उपेक्षा के कारण शिक्षणेत्तर संवर्ग को संसोधित ग्रेट वेतन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मांग को लेकर संवर्ग लंबे समय से संघर्षरत है।
कई बार ज्ञापन भेजे गए परंतु आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। धरना देने वालों मेें देवकी रौतेला, राजेश कुमार, प्रताप राम, सुरेश चंद्र आर्या, तारा चंद्र शाही, मनोज गढ़िया, विमला बिष्ट आदि शामिल थे। उधर जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज में धरना देने वालों में बलवंत कोरंगा, त्रिलोक सिंह खेतवाल, करन कोरंगा आदि शामिल थे।