फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेतरकर्मियों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Wed, 07 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
धरना देते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेड पे और एसीपी का लाभ देने की मांग को लेकर अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेतर कर्मचारियों का बेमियादी धरना मंगलवार को 22वें दिन भी जारी रहा। मांगों की अनदेखी के विरोध में कर्मचारियों ने शासन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेेबाजी की।
विज्ञापन


आंदोलनस्थल सीईओ कार्यालय परिसर में हुई सभा में कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन को 22 दिन पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी मांगों के बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप मढ़ा।

कहा कि मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। धरना देने वालों में अध्यक्ष योगेश कांडपाल, सुरेश आर्या, त्रिलोक खेतवाल, कलावती देवी, विमला बिष्ट, पूरन पंत, सुंदर सिंह, हरीश गिरी, विनय जोशी, कैलाश चंद्र, दीवान भारती, जगदीश गिरी, गोकर्ण शाही, ठाकुर धपोला, गोकुल पांडेय, सुरेश दफौटी, भुवन जोशी आदि कर्मचारी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें