फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पढ़ाने के साथ सिखाने पर जोर दें शिक्षक : डीएम

Fri, 26 May 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाने के साथ सिखाने पर जोर देने के लिए कहा है। उन्होंने कमजोेर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैड़ामझेड़ा के सरकारी प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण के दौरान डीएम ने शैक्षिक गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय पहुंचीं डीएम ने विद्यार्थियों से कविता वाचन कराया। विषय संबंधी जानकारी ली और शिक्षण के लिए जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से शिक्षा हासिल कर सफल व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों से कहा कि जो विषय पढ़ाएं, उसे उनके दैनिक जीवन से जोड़कर समझाएं। डीएम ने साफ-सफाई के बारे में बताया। अध्यापकों से बच्चों की दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने, स्कूल में खेलकूद और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। फर्नीचर, साफ-सफाई, खेल सामग्री, पानी की व्यवस्था, शौचालय के बाबत जानकारी ली। प्रधानाध्यापक कमलेश पांंडेय ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक में चार, दो में नौ, तीन में पांच, चार में छह, कक्षा पांच में 14, कुल 43 बच्चे अध्ययनरत हैं। इस दौरान ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हरीश मेहरा, पूर्व प्रधान चंद्र शेखर जोशी, शिक्षिका संगीता शाही आदि मौजूद थे।
विद्यार्थियों के साथ किया भोजन
बागेश्वर। डीएम ने विद्यालय में मिड डे मील की गुणवत्ता का परीक्षण किया और विद्यार्थियों के साथ भोजन का स्वाद चखा। उन्होंने विद्यालय में बने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताया। मानक के अनुसार पौष्टिक आहार देने के निर्देश दिए। डीएम ने बच्चों को चॉकलेट बांटी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें