फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संगठन को मिलेगा फर्नीचर 

Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
शिक्षक सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय शिक्षक संगठन का ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक चंदन दास ने शिक्षकों से सेवा भाव से काम करने, स्कूल- कॉलेजों में अच्छा माहौल बनाने को कहा। विधायक ने शिक्षक संगठन को फर्नीचर के लिए एक लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गरुड़ क्षेत्र के अधिकतर शिक्षक नेक काम कर रहे हैं। अगर सभी शिक्षक अच्छा काम करेंगे तो बच्चों को उसका लाभ अवश्य मिलेगा। सीईओ माध्यमिक आरसी आर्या ने संगठन को विश्वास दिलाया कि उनकी सभी मांगों का समय पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से शिक्षकों की लंबित मामले उनके पास भेजने को कहा। गोपाल दत्त पंत ने अध्यक्षता, संचालन आलोक पांडे ने किया। वहां संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, शैलेंद्र धपोला, जिलाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विजय गोस्वामी, डीएस पछाई, मोहन जोशी आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें