फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक का तबादला करने से भड़के ग्रामीण 

Tue, 18 Sep 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में डीएम को ज्ञापन देते गौला आगर के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय गौला आगर में तैनात शिक्षक का तबादला किए जाने से ग्रामीण भड़क उठे हैं। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर डीएम के समक्ष विरोध जताया। उन्होंने शिक्षा विभाग पर डीएम के आदेश को भी न मानने का आरोप लगाया।  
विज्ञापन

 
गौला आगर के ग्रामीणों ने बताया 16 जून को उन्होंने डीएम डीएम से मिलकर बताया था कि विभाग यहां तैनात एक शिक्षक का तबादला कर रहा है। तब डीएम ने शिक्ष विभाग को शिक्षक का तबादला न करने के आदेश दिए थे।  लेकिन इसके बाद भी विभाग ने शिक्षक का अन्यत्र तबादला कर दिया है। अब एकमात्र शिक्षक ही विद्यालय में रह गया है जिससे शिक्षण कार्य चौपट हो गया है। विद्यालय में 27 बच्चे हैं तथा 5 कक्षाएं व मिड डे मील तथा अन्य विभागीय कार्य कर पाना एक शिक्षक के लिए संभव नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर दूसरे शिक्षक की तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में वंशीधर, किशन राम, कुंदन लाल, भगवती प्रसाद, रमेश लाल, प्रकाश चंद्र आदि थे।        
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें