बागेश्वर। व्यायाम प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों को नियुक्त करने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडेय ने विधायक पार्वती दास को ज्ञापन देकर बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा विषय को अनिवार्य बनाया है। उन्होंने प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में लागू करवाने और हर विद्यालय में एक व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति करवाने की मांग की। संवाद