फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो 20 को  प्रदर्शन : भौर्याल

Thu, 02 Jun 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
भ्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने मल्ला दानपुर के कई गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी और मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने राइंका खाती, जूनियर हाईस्कूल बोरबलड़ा और तीख में शिक्षकों की शीघ्र तैनाती नहीं होने पर 20 जून को मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के प्रांगण में प्रदर्शन करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

 
पूर्व मंत्री भौर्याल ने बताया कि जूहा बोरबलड़ा में 10 और तीख में 34 बच्चे पंजीकृत हैं वहां व्यवस्था के तहत एक-एक शिक्षक तैनात है जबकि राइंका खाती को एकल शिक्षक के भरोसे छोड़ दिया है। शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट है। प्राइमरी स्कूल समडर की छत जीर्ण-शीर्ण हालत में है। उसके कभी भी गिरने की आशंका है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाती और एएनएम सेंटर बोरबलड़ा के भवन आज तक हस्तगत नहीं हो सके हैं। उरेडा से आच्छादित बाछम, समडर, बोरबलड़ा, कुंवारी की बिजली की आपूर्ति 2013 में आई आपदा में बंद हो गई थी। इन गांवों को विद्युत कारपोरेशन से भी नहीं जोड़ा गया है। पूर्व में स्वीकृत पुलों का निर्माण भी शुरू नहीं किया गया है। पिडंर के ऊपर लगाई गई ट्रालियों की हालत खस्ता है।
विज्ञापन


वर्षाकाल में ग्रामीणों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि लोगों को बुनियादी सुविधाएं ही नहीं मिल रही हैं। उनके साथ ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल दानू, जिपं सदस्य गोविंद दानू, भागीरथी देवी, प्रेम सिंह सुरकाली, प्रकाश पपोला और चंदन कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें