फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अवकाश लिए पांच सितंबर से शिक्षक अनुपस्थित 

Tue, 19 Sep 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट(बागेश्वर)।
विज्ञापन
विद्यालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कपकोट के उपजिलाधिकारी ने मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय तीख का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में कार्यरत एक सहायक शिक्षक बिना अवकाश लिए लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने इसको गंभीर बताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया है। 
विज्ञापन


एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने मंगलवार को विद्यालय का निरीक्षण किया तो सहायक शिक्षक विनोद कुमार पिछले पांच सितंबर से अनुपस्थित पाए गए। शिक्षक की ओर अवकाश संबंधी कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया गया था।

एसडीएम को पूछताछ में पता चला कि उक्त शिक्षक माह में केवल आठ-नौ दिन ही विद्यालय आते हैं और एक ही दिन आकर पूरे माह की उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करा देते हैं। इसको गंभीर लापरवाही मानते हुए एसडीएम ने कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


एसडीएम ने विद्यालय के भोजन कक्ष और कमरों का निरीक्षण भी किया और बच्चों से भी सवाल पूछे। उन्होंने बताया कि उक्त शिक्षक के खिलाफ ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की लगातार शिकायत मिल रही थी। एसडीएम ने कहा कि अन्य विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें