बागेश्वर। गागरीगोल में जन शिक्षण संस्थान ने विभिन्न कौशल सीख रहीं महिलाओं के लिए क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम मेें 40 प्रशिक्षु महिलाओं ने उद्यमिता, बैंक लिंकेज और उद्यम पंजीकरण, स्वरोजगार और उद्यम स्थापना से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं।
कार्यक्रम में ब्यूटी वेलनेस असिस्टेंट, असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर, असिस्टेंट ड्रेस मेकर, हैंडीक्राफ्ट असिस्टेंट, फ्रूट प्रिजर्वेशन, नर्सरी और वर्मी कंपोस्ट समेत विभिन्न जॉब रोल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाएं शामिल हुईं। चंद्रशेखर पांडेय ने उन्हें पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को बैंक लिंकेज, उद्यम रजिस्ट्रेशन और स्वरोजगार की प्रक्रिया की जानकारी दी। महिलाओं को बिजनेस मॉडल तैयार करने और उद्यम स्थापित करने की बुनियादी समझ विकसित कराई। इस मौके पर भावना, खष्टी, प्रियंका, गायत्री आदि मौजूद रहे।
कोट
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार तलाशने के साथ रोजगार सृजन के लिए भी प्रेरित करना रहा। क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को कौशल के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे परिवार और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ आर्थिक रूप से भी मजबूत बन सकें।
डॉ. जितेंद्र तिवारी, निदेशक, जेएसएस बागेश्वर