अल्मोड़ा। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हवालबाग ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फलसीमा में सघन टीवी उन्मूलन अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों को टीबी से बचाव बारे में जागरूक किया। सीएचओ आलिया खतून ने बताया कि यह बीमारी किसी भी आयु वर्ग को हो सकती है। यदि इस तरह के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत बलगम की जांच करवानी चाहिए। यहां 32 लोगों की स्क्रीनिंग व एक्स-रे किए गए। और तीन लोगों की बलगम जांच हुई। यहां हरगोविंद रावत आदि मौजूद रहे। संवाद