बागेश्वर। शिव शक्ति टैक्सी मालिक चालक कल्याण समिति की नई कमेटी गठित हो गई है। इसके लिए सोमवार को यहां हुए चुनाव में नरेंद्र सिंह थापा संरक्षक, प्रदीप कुमार अध्यक्ष, उमेश चंद्र पांडे उपाध्यक्ष, कैलाश चंद्र टम्टा सचिव, मदनमोहन टम्टा उप सचिव, राजेंद्र सिंह नेगी कोषाध्यक्ष, प्रकाश चंद्र उपाध्याय संगठन मंत्री चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर चला जाएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।