फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली

Mon, 14 Nov 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
चोरी की जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर शहर में भाजपा नेता के घर से हुई चोरी के मामले में फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं। सोमवार को एसपी सुखवीर सिंह ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने कोतवाल को जरूरी निर्देश देने के साथ ही मामले का जल्दी खुलासा करने को कहा। 
विज्ञापन


चोरों ने शनिवार रात गोमती पुल के पास स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह टंगड़िया के आवास से 75 हजार की नकदी, एफडी, आधार कार्ड, वोटर आईडी, बंदूक का लाइसेंस सहित कई आवश्यक दस्तावेज चोरी कर लिए थे। रविवार की सुबह शहर के बीचोंबीच चोरी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था।

अब पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है लेकिन घटना के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। सोमवार को एसपी सुखवीर सिंह ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने कोतवाल टीआर वर्मा को जांच के बारे में आवश्यक निर्देश देते हुए चोरी की घटना का जल्दी खुलासा करने को कहा।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि चोरी की घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्दी चोरी के मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। उधर दुगनाकुरी तहसील के रीमा में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के चैनल गेट को उखाड़ने के मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।

इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने की कोशिश करने वाले चोरों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। भाजपा नेता टंगड़िया के घर में हुई चोरी के मामले को लेकर पुलिस ने सोमवार को कई लोगों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर प्रतिमा भट्ट और एसआई गोपाल राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें