फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई उपयोग नहीं हो रहा है भराड़ी में बने टैक्सी स्टेंड 

Sat, 09 Mar 2019 11:45 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
भराड़ी के मल्ली बाजार में सूना पड़ा टैक्सी स्टेंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भराड़ी के मल्ली बाजार में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्टेंड का फिलहाल कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसका उद्घाटन हुए दो माह बीत चुके हैं लेकिन चालक अपनी टैैक्सियों को यहां खड़ी करने के बजाए सड़क के किनारे पर कर रहे हैं। इससे बाजार में पल पल लग रहे जाम से लोगों को निजात नहीं पा रही है। व्यापारियों एवं आम लोगों ने टैक्सी चालकों से टैैक्सियों को स्टेंड पर ही खड़ा करने को कहा है। 
विज्ञापन


मालूम हो भराड़ी बाजार में टैक्सी स्टेंड न होने से टैक्सियां मल्ली बाजार की सड़क पर खड़ी होती थी। इससे बाजार में बार-बार जाम लग जाता था। व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन की मांग पर भराड़ी-सोंग-शामा तिराहे पर 20 लाख रुपये का टैैक्सी स्टेंड बना। दो महीने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। लेकिन अधिकतर चालक अब भी सवारी के चक्कर में टैक्सियों को सड़क पर ही खड़ी कर रहे हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सचिव प्रकाश जोशी, व्यवस्थापक बसंत ऐठानी और दरबान ऐठानी आदि ने टैक्सी चालकों से टैक्सियों को स्टेंड पर ही खड़ी करने की अपील की है। उन्होंने लोनिवि से तल्ली बाजार में निर्माणाधीन स्टेंड का निर्माण जल्दी पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें