बागेश्वर। कांडा रोड पर टैक्सी चालकों की मनमानी और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से रोजाना जाम लग रहा है। इससे कार्यालय जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे मुख्य मार्ग पर वाहनों के अनियंत्रित रूप से पार्क होने से लंबा जाम लग गया जिसमें सरकारी और निजी कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, अधिकारी और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोग फंस गए। इसके चलते उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि टैक्सी चालक निर्धारित स्टैंड के बजाय सड़क पर कहीं भी वाहन रोककर सवारियां उतारने और चढ़ाने लग जाते हैं जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इसके अलावा सड़क किनारे हो रही अवैध पार्किंग के कारण मार्ग संकरा हो जाता है जिससे पीक आवर्स में स्थिति और गंभीर हो जाती है। संवाद