बागेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में गंगा संरक्षण समिति के बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर निकायों की ओर से संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, लीगेसी वेस्ट निस्तारण और प्लास्टिक उन्मूलन अभियान की समीक्षा की।
बीते बृहस्पतिवार देर शाम आयोजित बैठक में डीएम आकांक्षा कोंडे ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भूमि चयन प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध करने के निर्देश दिए। । उन्होंने सीडीओ को नगर पंचायत कपकोट में स्थापित कॉम्पैक्टर प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करने को कहा। निर्धारित लक्ष्य पूर्ण न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस मौके पर डीएफओ आदित्य रत्ना, एडीएम एनएस नबियाल आदि मौजूद रहे। संवाद