जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हो गई। बालिका वर्ग के अंडर 20 केजी भार वर्ग में तनुजा और 54 केजी भार वर्ग में पूजा कपकोटी विजेता रही। बालक-बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ियों को अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने पुरस्कृत किया।
बागेश्वर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 20 केजी भार वर्ग में तनुजा बिष्ट विजेता व पूनम बिष्ट उपविजेता रही। अंडर 24 केजी में नेहा गढ़िया विजेता व खुशी बाफिला उपविजेता, अंडर 54 केजी में पूजा कपकोटी विजेता, किरन कार्की उप विजेता रही।
बालकों के 21 केजी भार वर्ग में कृष्णा कोश्यारी विजेता, पवन गढ़िया उप विजेता, 23 केजी में अमन पांडेय विजेता, विनय गोस्वामी उप विजेता, 25 केजी में उज्जवल देव विजेता, पवन मेहता उपविजेता, 27 केजी में पल्लव मेहता विजेता, दिव्यांशु जोशी उप विजेता, 33 केजी में विवेक साह विजेता, विवेक नेगी उप विजेता, 37 केजी में गोकुल खेतवाल विजेता, मनीष रावत उपविजेता, 41 केजी भार वर्ग में नीरज बघरी विजेता व अनिल देव उपविजेता रहे।
प्रतियोगिताओं के रेफरी किरन नेगी, ललित नेगी, गुंजन बाला, अशोक मेहरा, राजेश तिवारी, अनीता पांडे, सपना मेहता, कमलेश तिवारी, रुचि कालाकोटी, दीपा आर्या थे। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, उप क्रीड़ाधिकारी जुबैर अहमद आदि मौजूद थे।