फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस का जनजागरण शुरू

Sat, 18 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्मकाल में अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन दस्ते ने व्यापक स्तर पर जनजागरण शुरू किया है। इसके लिए स्कूल कालेजों, सरकारी कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लोगों को जानकारियां दी जा रही हैं। ड्रिल कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रीष्मकाल के साथ ही जिले के पुलिस के अग्निशमन दस्ते ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पानी के हाईड्रेंटों को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पेयजल निगम, नगर पालिका परिषद आदि विभागों से संपर्क किया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी किशोर राम के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से जनजागरण की शुरुआत की गई है।

शुक्रवार, शनिवार को जिम कार्बेट, कंट्रीवाइड, महर्षि स्कूल आदि शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को आग रोकने की जानकारी दी गई। ऐसे मामलों से निपटने के लिए माकड्रिल कराया गया। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा आदि की शाखाओं में कर्मचारियों को सुरक्षा के उपाय बताए गए।
विज्ञापन


गैस के माध्यम से आभूषणों का काम करने वाले स्वर्णकारों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई। एक हफ्ते के इस अभियान में सुशील दहिया, लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र राम आदि भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें