फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर की सफाई के साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखें

Mon, 18 Sep 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के दुग बाजार में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश देते मंत्री।   - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हमें अपने घर और आसपास को साफ सुथरा रखना चाहिए, ताकि पर्यावरण स्वच्छ रह सके। यह बात केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने स्वराज भवन में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने की। 
विज्ञापन


टम्टा ने वार्ड सदस्यों का आह्वान किया कि अपने वार्डों में शत प्रतिशत शौचालय निर्माण कराएं। डीएम रंजना ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में शौचालय निर्माण कार्य के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान चरणबद्ध ढंग से चलाया जा रहा है, जिसके लिए नोडल अधिकारियों की भी तैनाती कर दी गई है।

स्वजल परियोजना के सौजन्य से टम्टा ने 12 ग्राम प्रधानों को जैविक और अजैविक कूड़ेदान वितरित किए। इससे पूर्व कपड़ा राज्य मंत्री ने कांडा रोड मीट मार्केट के पास सार्वजनिक शौचालय की आधारशिला रखी। साथ ही दुगबाजार में सफाई अभियान भी चलाया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि कुंदन सिंह परिहार, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सोनी, ग्राम प्रधान अनीता टम्टा, सभासद प्रकाश जोशी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें