फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ताइक्वांडो खिलाड़ी अलीशा का तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयन

Tue, 02 Sep 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ताइक्वांडो खिलाड़ी अलीशा मनराल का राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार 2024-25 के लिए चयन हुआ है। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में कार्यरत भूपेंद्र मनराल और गृहिणी गंगा मनराल की पुत्री अलीशा ने 2022 में ताइक्वांडो खेल की शुरुआत की थी। वह पंडित बीडी पांडे परिसर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। अलीशा ने बताया कि उन्होंने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर आठ पदक जीते हैं, जिसमें दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। राज्य स्तर पर उन्होंने 10 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। अलीशा ने बताया कि उन्हें कोचिंग के गुर राज्य स्तरीय द्रोणाचार्य अवॉर्डी ताइक्वांडो कोच कमलेश तिवारी और गोकुल खेतवाल ने सिखाए। कोच तिवारी ने बताया कि बेहद कम समय में सीखने की कला ने अलीशा को बेहतरीन खिलाड़ी बनाया। उन्होंने बताया कि अब तक छह ताइक्वांडो खिलाड़ी जिले से तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। अलीशा ने बताया कि उन्हें माता-पिता भाई के साथ-साथ गुरुजनों का भी अच्छा सहयोग मिला है। उन्हें तीन सितंबर को देहरादून में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें