फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव फतह करने के टिप्स दिए

Sun, 03 Feb 2019 11:33 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
त्रिशक्ति सम्मेलन में बंदे मातरम गाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाजपा के विधानसभा स्तरीय त्रिशक्ति सम्मेलन में जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कार्यकर्ताओं में आगामी लोक सभा चुनाव के लिए जोश भरा। उन्होंने कहा कि बूथ संयोजक, बूथ पालकों के साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका भी इस चुनाव में अहम है। इस दौरान मंडलवार बैठकों की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन


यहां हुई बैठक में जिलाध्यक्ष पिलख्वाल ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में भी भाजपा फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी, बूथ पालक, बूथ संचालक को पूर्ण सहयोग करना होगा। द्वाराहाट, चौखुटिया, मासी और जालली मंडल की समीक्षा की गई। कहा कि 16 फरवरी को अल्मोड़ा चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन अल्मोड़ा में होगा। जिसमें देश के रक्षा राज्य मंत्री वीके सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में भूपेंद्र कांडपाल, जनार्दन पांडे को अहम जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने की, संचालन महामंत्री उमेश भट्ट ने किया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह, विस प्रभारी सुरेंद्र आज, कैलाश भट्ट, मंडल अध्यक्ष विंदेश्वरी पांडे, राजेंद्र रौतेला, प्रताप बिष्ट, मोहन अधिकारी, सुरेंद्र कैड़ा, गणेश नायक, गंगा सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें