फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्यांकोट में आयोजित जगराता में देर रात तक जुटी लोगों की भीड़ 

Thu, 03 Nov 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी स्यांकोट ने रामलीला मंचन की पूर्व संध्या पर बुधवार की रात जगराता का आयोजन किया। जगराता देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे। जगराता कार्यक्रम हल्द्वानी से आए पंडित जर्नाजन जोशी ग्रुप के कलाकारों ने पेश किया। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरूआत गणेश जी की आरती जय गणेश जय गणेश...गाकर की। 


रामलीला मैदान में ग्रुप के कलाकारों ने जगराता के दौरान भगवती भवानी मैया आई रंयो तेरो द्वारा..., ओ मैया तेरो भरोसे मेरो परिवारा..., यशोदा मैया तेरो कन्हैया बड़ छू झगड़ी...समेत कई अन्य मन भावन भजनों का गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वन पंचायत सलाहकार विकास परिषद के सलाहकार राजेंद्र टंगड़िया ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से आपसी सद्भाव बढ़ता है। उन्होंने कमेटी के प्रयासों की सराहना की। कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र भौर्याल ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से रामलीला संपन्न कराने में पूरा सहयोग देने की अपील की। पंडित जर्नाजन जोशी के निर्देशन में कमल पलड़िया और ज्योत्सना पांडे ने अनेक मन भावन भजनों का गायन किया। ढोलक पर नीरज शाह और जगदीश खोलिया, जबकि बोर्ड पर मुकेश थे। वहां कला मंच के संयोजक अर्जुन भट्ट, कांग्रेस दुग के अध्यक्ष उमेश कालाकोटी, हरीश जोशी, राजेंद्र राठौर, दीपक रावत आदि थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें