बागेश्वर। जिले की तहसीलों में अब स्वान कनेक्टिविटी से हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेेगी। साथ ही सभी तहसीलों में माडर्न रिकॉर्ड रूम का निर्माण भी किया जा रहा है।
डीएम विनीत कुमार ने बताया कि तहसीलों में इंटरनेट की समस्या को दूर करने के लिए उन्हें स्वान कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है। साथ ही सभी तहसीलों में मॉडर्न रिकार्ड रूम भी बनाए जा रहे हैं। इससे लोगों को खाता, खतौनी, भूलेख और विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि नेटवर्क समस्या के चलते कई बार इंटरनेट ठप हो जाता है। इस कारण कई कार्य नहीं हो पाते हैं। डीएम ने सभी विभागों को पूछताछ केंद्र और ई-ऑफिस खोलने के निर्देश दिए हैं।