बागेश्वर में कोरोना जांच के लिए स्वैब लेते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/द्वाराहाट। व्यापारियों के आग्रह पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को चौक बाजार स्थित पटवारी चौकी के पास 100 लोगों के स्वैब लिए। स्वैब आरटीपीसीआर जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना संक्रमण का पता चल सकेगा।
इधर, द्वाराहाट में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर ग्राम पंचायत बिजयपुर में कोविड-19 जांच की शुरूआत हो गई है। एसडीएम आरके पांडेय की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों के नि:शुल्क सैंपल लिए। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने लोगों को साबुन और मास्क बांटे। वहां डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. सीएस बिष्ट, गजेंद्र सिंह बिष्ट, मीनाक्षी भट्ट, तारा चंद्र त्रिपाठी, राजस्व उपनिरीक्षक आशुतोष लोहनी आदि थे।