कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार से मुलाकात करके उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं ने ललित मोदी की सहायता करने की आरोपी केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे का तुरंत इस्तीफा लेने की मांग की है।
तहसीलदार कृष्ण कुमार को दिए ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि विदेश मंत्री स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री राजे पर आईपीएल घोटाले के दोषी ललित मोदी को संरक्षण देने के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपी की सहायता करने वालों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में इंडियन नेशनल कांग्रेस के यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष विरेंद्र नगरकोटी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीपक कांडपाल, ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख गोपा धपोला, आलम मेहरा, विक्रम धपोला, गोपाल वर्मा, बंशीधर कांडपा उमाकांत मिश्रा, केवलानंद पांडे आदि शामिल थे।