फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में नहा रहा युवक बहा, खोजबीन जारी 

Tue, 05 Sep 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
नदी में बहे युवक की दूरबीन से खोजबीन करती पुलिस।   - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पास नदी में नहा रहा युवक सरयू में बह गया। कुछ लोगों द्वारा युवक के बहने की सूचना मिलने पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की खोज शुरू की। देर शाम तक बहे युवक का पता नहीं चल पाया था। युवक के नेपाली होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


मंगलवार को शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने पुराने सरयू पुल के पास नदी में एक युवक को बहते देखा। लोगों की सूचना पर पुलिस ने जल पुलिस की मदद से युवक की खोज शुरू की। एसडीआरएफ की टीम ने भी बिलौना तक नदी में युवक को तलाशा।

देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लग पाया था। सीओ वीर सिंह ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया। पुल के नीचे नदी किनारे युवक के कपड़े और जूते बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि नदी किनारे मिली पैंट की जेब में करीब साढ़े सात सौ रुपये और एक पर्ची मिली है। पर्ची में लिखे नंबर पर फोन करके युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बहे युवक के नेपाली होने का अनुमान है।  

जल पुलिस के पास नहीं हैं संसाधन 
सरयू नदी में बरसात में हर साल लोगों के बहने की घटनाओं को देखते हुए बागेश्वर के बागनाथ मंदिर के पास जल पुलिस तैनात की गई है। लेकिन, जल पुलिस के पास संसाधनों का अभाव है।

मंगलवार को जब सरयू में बह रहे युवक की खोज शुरू की गई तो संसाधनों की कमियों का पता चला। यदि जल पुलिस के पास राफ्ट की भी सुविधा होती तो युवक को खोजने में काफी मदद मिल सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें